नई दिल्ली, मई 27 -- फोल्डेबल फोन का एक अलग ही जलवा है। अगर हाथ में हो तो हर कोई मुड़ के देखता है कि यह कौन सा फोन है। अगर आप भी किताब की तरह खुलने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं लेकिन महंगा होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सैमसंग का एक पॉपुलर फोल्ड फोन इस समय अपनी लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये कम में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Fold 4 5G की। हालांकि, यह फोन थोड़ा पुराना जरूर है लेकिन फीचर्स और लुक के मामले में अभी भी अच्छे-अच्छे फोन्स को टक्कर देने की दमखम रखता है। इस डील का फायदा आपको तुरंत उठा लेना चाहिए क्योंकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग के अनुसार, स्टॉक में केवल इक्का-दुक्का यूनिट बाकी हैं। इससे पहले की स्टॉक खत्म हो जाए, ...