नई दिल्ली, जून 14 -- भौकाल जमाने नई ऑफ-रोडिंग एसयूवी खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, देसी कार निर्माता महिंद्रा अपनी 5-डोर थार रॉक्स पर जून, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) खरीदने पर अधिकतम 1.40 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा थार रॉक्स के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन महिंद्रा थार रॉक्स इस समय देश की सबसे चहेती और भौकाल जमाने वाली 5-डोर एसयूवी बन चुकी है। इसके डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने पुरानी 3-डोर थार के मुकाबले इसे काफी बड़ा, मस्कुलर और प्रैक्...