नई दिल्ली, मार्च 27 -- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक बार फिर संसद का समय खराब करने पर नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को उन्होंने सदस्यों से अपील की है कि धन्यवाद में समय लगाने के बजाए सीधे सवाल करें। इससे पहले भी वह सांसदों की तरफ से लंबे जवाब दिए जाने पर आपत्ति जाहिर कर चुके हैं। दरअसल, बिरला ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने से पहले उनका धन्यवाद किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, 'माननीय सदस्यगण, आप लोग धन्यवाद देने में जो समय खर्च करते हैं, उससे ज्यादा समय प्रश्न पूछने में खर्च करें। धन्यवाद की आवश्यकता नहीं है।'लंबे जवाबों पर हुए नाराज कुछ समय पहले ही बिरला ने प्रश्नकाल में सदस्यों से संक्षिप्त प्रश्न पूछने और मंत्रियों से छोटे जवाब देने का अपन...