अररिया, अप्रैल 26 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। जोगबनी से सिलीगुड़ी के बीच चलने वाली जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूट परिवर्तन की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और रेल सरोकार से जुड़े लोगों ने इस ट्रेन को कटिहार मार्ग की बजाय अररिया-गलगलिया रेलखंड से संचालित करने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि नए रेलखंड के चालू होने के बाद भी इस महत्वपूर्ण ट्रेन का पुराने रूट पर चलना यात्रियों के हितों के विपरीत है।6-7 घंटे से घटकर 3-4 घंटे का सफर संभव-जानकारों के अनुसार, वर्तमान में जोगबनी से कटिहार होकर सिलीगुड़ी पहुंचने में यात्रियों को करीब 6 से 7 घंटे का समय लगता है। यह भी पढ़ें- सांसद की पहल से जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर डेमू की जगह मेमू रैक जबकि अररिया-गलगलिया मार्ग से यही दूरी मात्र 3 से 4 घंटे में पूरी हो स...