अयोध्या, फरवरी 11 -- अयोध्या। प्रख्यात कलाकार एवं कला दीर्घा अंतर्राष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका के संपादक डॉ. अवधेश मिश्र ने बुधवार को सीता हरि श्याम सांस्कृतिक केंद्र का विधिवत भूमि पूजन किया गया। डॉ. मिश्र ने बताया कि इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समृद्ध बनाना तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सार्थक योगदान देना है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद में भी सशक्त भूमिका निभाएगा। प्रस्तावित भवन सदर तहसील के ग्राम मीठा (भोया) में लगभग 4000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में निर्मित किया जाएगा। भवन निर्माण पूर्ण होने के उपरांत इसे उच्चस्तरीय संसाधन युक्त पुस्तकालय, आर्टिस्ट रेसीडेंसी, कला वीथिका, ऑडिटोरियम सहि...