हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित महिला रामलीला में शुक्रवार को धनुष यज्ञ व लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश, शोभा बिष्ट और संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जनक की भूमिका में तारा, राम के रूप में सुप्रभा, लक्ष्मण के रूप में लक्षिता, भरत के रूप में रिद्धि और शत्रुघ्न के रूप में दिव्यांशी ने प्रभावशाली अभिनय किया। वहीं विश्वामित्र की भूमिका तारा बहुगुणा, सीता का किरदार सौम्या और परशुराम की भूमिका में हेमा हर्बोला ने अपने दमदार संवादों से खूब तालियां बटोरीं। सुनैना की भूमिका में ममता, दशरथ के रूप में विनीता, सुमंत के रूप में मेघा और वशिष्ठ के रूप में लता ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। दरबारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.