सीता स्वयंवर की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव-विभोर
पीलीभीत, मार्च 23 -- पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव लुकटिहाई टांडा में 19 मार्च से सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम कथा के तीसरे दिन चांदपुर हरनाई से पधारे कथाव्यास पंडित अरविंद दीक्षित ने राम विवाह की कथा सुनाई। कथा में सुनाया कि सीता के स्वयंवर में कई देशों के राजकुमारों अलावा गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान राम और लक्ष्मण भी पहुंचे। भगवान राम गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते है। इस दौरान धनुष टूट जाता है। इसके बाद माता सीता भगवान राम को वरमाला पहनाती हैं। सीता स्वयंवर की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। पंडाल जय श्री राम के जयकरों से गूंज उठा। कथा के आयोजक महंत बाबा राघवदास ने बताया कि श्रीराम कथा का समापन 25 मार्च को हवनपूजन, पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। कथा में रामसागर वर्मा, भगवानदास, सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.