सीता सोरेन पर पिस्टल तान देने के मामले में गवाह का बयान दर्ज
धनबाद, सितम्बर 8 -- धनबाद, प्रतिनिधि। जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन पर पिस्टल तान देने के आरोपी उनके पूर्व पीए देवाशीष मनोरंजन घोष के मामले की सुनवाई गुरुवार को अदालत में हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष की अदालत में गवाह नकुलचंद्र मिश्रा एवं अर्जुन कुशवाहा का बयान दर्ज किया गया, जिसका प्रति परीक्षण अधिवक्ता केके तिवारी ने किया। हालांकि तकनीकी वजहों से अर्जुन कुशवाहा का प्रति परीक्षण पूरा नहीं हो सका। अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश दिया। सीता सोरेन ने रांची के लोअर हटिया मधुबन अपार्टमेंट निवासी पीए देवाशीष के खिलाफ सात मार्च 2025 को सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप था कि वह घटना की रात एक शादी समारोह में धनबाद के कतरास पहुंची थीं। समारोह में शिरकत के बाद अल्प विश्राम के लिए सरायढेला थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.