दरभंगा, अप्रैल 25 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। सीता संघर्षशीलता की जीवंत प्रतीक हैं। आवश्यकता है कि हम सीता के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करें और धैर्यवान बनें। यह बात मारवाड़ी महिला सम्मेलन, दरभंगा की अध्यक्ष नीलम बजाज ने कही। वे शहर के एक होटल में संस्था की ओर से आयोजित सीता नवमी पर केंद्रित कार्यक्रम में अध्यक्षीय भाषण कर रही थीं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी समस्या में ही विचलित होने वाली बेटियों और उनकी माताओं को उन सीता से प्रेरणा ग्रहण करना चाहिए जिन्होंने कई परीक्षाएं दीं, पर अपना धैर्य नहीं खोया। सचिव पिंकी गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घर-घर सीता महाभियान के प्रणेता डॉ. अमलेन्दु शेखर पाठक ने कहा कि सीता राष्ट्र देवी हैं। यह भी पढ़ें- सीता सामाजिक एकता की सबल आधार यह साक्षात धरती हैं। यही भारत माता हैं। डॉ. पाठक ने मारवाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.