जौनपुर, मई 2 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वैदेही सखी शक्ति संस्था की ओर से लक्ष्मी नारायण वाटिका हनुमान गढ़ी सरकार पर सीता नवमी महोत्सव गुरुवार देर शाम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश विक्रम सिंह बघेल रहे। मुख्य वक्ता अयोध्या धाम से पधारे महंत डॉ. जयराम वेदांती थे। संयोजिका एवं विशिष्ट अतिथि डाली जोशी एवं डॉ. देवी प्रसाद पुष्पजीवी रहें। कार्यक्रम में मां सीता का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। नारी सशक्तिकरण से संबंधित नाट्य रुपांतरण के जरिए लव जिहाद आदि विषय पर समाज को जागरूक किया गया। वहीं आत्म सुरक्षा हेतु दंड तलवार बाजी प्रदर्शन हुआ। वहीं यूपी और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बच्चियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी आरएसएस विभाग प्रचारक अयोध्या धाम कृष्ण चंद...