सीता नगर की गलियों में गंदगी के ढेर
आगरा, जून 11 -- यमुनापार के सीता नगर में इलाके में लोग गंदगी की समस्या से परेशान हैं। क्षेत्रीय निवासी पीयूष गर्ग ने बताया कि क्षेत्र की नालियां सिल्ट से भरी पड़ी हैं। गलियों में कचरा जमा है। कई बार नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नाली में जमा सिल्ट और गलियों में कचरे की बजह से दुर्गंध फैल रही है। गर्मियों का मौसम है। मच्छरों का प्रकोप है। ऐसे में यहां तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने नगर आयुक्त से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नालों में कूड़ा, सड़कों पर पानी... दावों की खुली कहानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.