सीतामढ़ी, अप्रैल 24 -- सीतामढ़ी। जानकी नवमी को लेकर शुक्रवार को माता सीता की जन्मभूमि पुनौराधाम से श्री हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। महंत कौशल किशोर दास के सान्निध्य में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में उत्तराधिकारी महंत राम कुमार दास एवं महंत मनमोहन कौशिक भी शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान जय सियाराम के उद्घोष से पूरा मार्ग गुंजायमान रहा। श्रद्धालु सीताराम नाम का संकीर्तन करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। यह यात्रा पुनौराधाम से शुरू होकर खैरवा, साखी, पिपराही होते हुए श्री हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने पूजा-अर्चना की और महाप्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- पुनौराधाम समेत मंदिरों में तैयारी पूरी, लोगों में उत्साह इसके बाद यात्रा पुनः भवदेपुर, मेला रोड, सरावगी चौक, जानकी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.