सीता जन्म का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक
महाराजगंज, मार्च 23 -- मिठौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरोहिया में मां काली मंदिर परिसर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में रविवार को रामलीला के कलाकारों ने सीता जन्म का मंचन किया। इसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। रामलीला मंडली तकरारी के कलाकारों द्वारा जनकपुरी के राजा जनक की पुत्री आदिशक्ति जगदम्बा स्वरूपा माता सीता के जन्म का सजीव मंचन किया गया, जिसे देखकर पंडाल में उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो गए । सभी ने एक स्वर में जोरदार जयघोष किया, जिससे पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित राकेश मिश्रा, भोलू पांडेय, गिरिजेश गुप्ता, राघवेंद्र पांडेय, सोनू गुप्ता, गजेन्द्र चौधरी, किशुन गिरी, मनोज शर्मा, ऋषि गुप्ता, गोरख चौधरी, उत्री चन्द चौधरी, अयोध्या प्रजापति, जितेन्द्र चौधरी, चंद्रिका शर्मा, सन्नी गौड़, धर्मेन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.