सीता जन्म और श्रवण लीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन
शामली, अक्टूबर 7 -- शामली। शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर चल रहे 57वें रामलीला महोत्सव में मंगलवार की रात सीता जन्म एवं श्रवण लीला का भावपूर्ण और सुंदर मंचन किया गया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे। सीता जन्म लीला के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल रहे। उन्होंने मां सीता की आरती कर तिलक लगाया और रामलीला के कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भगवान श्रीराम को आज विज्ञान भी मान चुका है। राम हैं तो हम हैं। रामलीला का मंचन केवल मनोरंजन या मंचन मात्र नहीं है, बल्कि यह भगवान श्रीराम के प्रति हमारी भक्ति, श्रद्धा और मर्यादा का प्रतीक है।रामलीला यह भी पढ़ें- Shamli News: कांधला में रामलीला के दूसरे दिन रावण-देहुति संवाद व श्रवण लीला ने मोह लिया दर्शकों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.