सीता कुंड स्थित हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में भंडारे का आयोजन
अयोध्या, जून 16 -- अयोध्या। भीषण गर्मी के मौसम में बड़े मंगलवार के मौके पर श्रद्धालुओं की सेवा के दृष्टिगत विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से राम पथ के किनारे - किनारे जल प्याऊ के अतिरिक्त शर्बत एवं हलुवा-पूड़ी व अन्य पेय पदार्थों का भी वितरण किया गया। सीता कुंड स्थित हनुमान मंदिर में विशेष अनुष्ठान के अन्तर्गत सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ के साथ हवन पूजन किया गया। पुनः भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह से रामवल्लभा कुंज व हनुमत निवास, हनुमत सदन, हनुमत भवन, हनुमत विजय कुंज व अंजनी गुफा समेत अन्य स्थानों में भी पाठ एवं हवन-पूजन के साथ भंडारे में प्रसाद वितरण हुआ। यह भी पढ़ें- बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, लगाए जयकारे यह भी पढ़ें- नासै रोग हरे सब पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.