सीता की प्राकट्य भूमि सीतामढ़ी में बने पूर्ण स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जानकी विश्वविद्यालय
सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- सीतामढ़ी। माता सीता की पावन प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी में केवल किसी विश्वविद्यालय की शाखा खोलने के बजाय जानकी जी के नाम पर एक पूर्ण स्वतंत्र एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विश्वविद्यालय की मांग सीता आराधना मंडल (पुनौरा धाम) के महामंत्री दिनेश चंद्र द्विवेदी ने स्थानीय विधायक सुनील कुमार पिंटू सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया है। श्री द्विवेदी ने विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष सीतामढ़ी में प्रस्तावित सीता विश्वविद्यालय की केवल एक शाखा खोलने की मांग पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि महज एक शाखा खोलने और उससे एकलौते रामसेवक सिंह महिला कॉलेज को संबद्ध करने से क्षेत्र की उच्च शिक्षा और महिला सशक्तीकरण का समग्र उद्देश्य पूरा नहीं होगा। छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.