चंदौली, अप्रैल 10 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा में मां काली सेवा समिति द्वारा आयोजित नवदिवसीय श्रीराम कथा के आठवें दिन गुरुवार को कथावाचक पंडित मारुति किंकर जी ने सीता हरण, श्रीराम-रावण युद्ध और भगवान श्रीराम के विजय उत्सव व राज्याभिषेक का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और 'जय श्रीराम' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कथा वाचक मारुति किंकर जी ने सीता हरण प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि रावण ने छलपूर्वक माता सीता का हरण किया, जिससे प्रकृति भी शोकाकुल हो उठी। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा माता सीता की खोज, सुग्रीव से मित्रता और हनुमान जी के अद्भुत पराक्रम का विस्तार से वर्णन किया गया। हनुमान जी द्वारा लंका पहुंचकर माता सीता का पता लगाना और लंका दहन का प्रसंग सुन श्रद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.