सीतावनी में 16 को पहली जानकी कथा का आयोजन
हल्द्वानी, मई 12 -- रामनगर। रामनगर के सीतावनी में पहली जानकी कथा का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को सांसद व रामायण रिसर्च काउंसिल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रेसवार्ता कर कहा कि जानकी कथा 16 मई को रामनगर के पाटकोट रेंज स्थित सीतावनी में आयोजित की जाएगी। कथा काउंसिल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सांदीपेंद्र महाराज के स्नेही शिष्य 12 वर्षीय बाल व्यास वैदेहीनंदन करेंगे। बताया कि कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, सत्यप्रकाश शर्मा, इंदर रावत, आशा बिष्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राम कथा के लिए पूर्व सीएम कोश्यारी को निमंत्रण दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.