सोनभद्र, अप्रैल 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज स्थित बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित सातवां श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा प्रवचन भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में किया जा रहा है। सातवें दिन कथा व्यास पंडित प्रकाश चंद्र विद्यार्थी ने श्री सीताराम विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान व्यास ने श्रीरामचरितमानस की प्रसिद्ध चौपाई मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजर बिहारी का अर्थ समझाते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु श्री सीताराम विवाह प्रसंग का श्रवण करता है, उसके जीवन में सुख, शांति और मंगल का वास होता है। उन्होंने सनातन परंपरा में नारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करहूं सदा शंकर पद पूजा, नारी धर्म पतिदेव न दूजा के माध्यम से नारी धर्म और परिवार...