आदित्यपुर, जनवरी 16 -- आदित्यपुर। बांदो दरहा टूसू मेला समिति की ओर से सीतारामपुर में भव्य टूसू मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कल मकर संक्रांति था और आज आखान यात्रा है। टूसू मां से वे प्रार्थना करती हैं कि झारखंड के हर परिवार में सुख, शांति और उन्नति बनी रहे। सांसद ने कहा कि झारखंड भारत की सोने की चिड़िया है, लेकिन यहां के लोग आज भी गरीब हैं। यहां के लोग पलायन के शिकार है। लेकिन टूसू पर्व के अवसर पर देश के कोने कोने से लोग झारखंड के लोग अपने गांव-घर लौटते हैं और परिवार के साथ यह पर्व मनाते हैं। उन्होंने टूसू पड़ाव, आखान यात्रा और बंदना-सोहराय पर्व पर कुल चार दिन का अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। मेले में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 20 टूसू प्रतिमाएं शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.