देवघर, अप्रैल 19 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए रविवार को सीतारामपुर-झाझा रेल खंड पर ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया गया। जिससे लगभग साढ़े तीन घंटे रेल परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर और मथुरापुर स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर अपराह्न 14:30 बजे से शाम 18 बजे तक साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक प्रभावी रहा। पूर्व सूचना के बावजूद इस अवधि में यात्रा कर रहे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेनों के समय में बदलाव और आंशिक संचालन करना पड़ा। गाड़ी संख्या 63546 जसीडीह अंडाल मेमू पैसेंजर को 3 घंटे 35 मिनट तक पुनर्निर्धारित किया गया, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू पैसेंजर को मधुपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.