जमशेदपुर, मार्च 5 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा निवासी सूरज प्रसाद (38) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह सूरज का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। पत्नी सोनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव के पास से कीटनाशक को बरामद किया है वहीं सूरज के मोबाइल से पुलिस ने एक वीडियो भी बरामद किया है जिसपर उसने आत्महत्या करने की बात की है। सूरज ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी पिंकी सोनारी में रहती है वहीं सूरज दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रह रहा था। छह माह पूर्व एक ट्रेन दुर्घटना में उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए थे जिसको लेकर वह डिप्रेशन में रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...