जमशेदपुर, जनवरी 4 -- सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन की ओर से शनिवार को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और भारतीय संविधान सभा के सदस्य मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्राइबल बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अतिथि के रूप में आदिवासी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व सलाहकार सोनाराम बोदरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मुखी समाज के उपाध्यक्ष शंभू मुखी डूंगरी उपस्थित रहे। एसोसिएशन की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नगद राशि प्रदान की। समारोह की अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.