जमशेदपुर, मार्च 6 -- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मुंडारी बस्ती में बुधवार रात छोटे विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान स्थानीय निवासी चंदू गगराई की पीठ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल चंदू को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मामूली विवाद की वजह से बस्ती में झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान चंदू पर धारदार हथियार से वार किया गया। चंदू के बयान पर पुलिस ने ननकू भुइंया, कल्लू भुइंया, मार्को भुइंया और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।दूसरे पक्ष ने भी चंदू गगराई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.