जमशेदपुर, मार्च 15 -- सीतारामडेरा पुलिस ने गोलमुरी गोलचक्कर के पास एक कार से दो किलो गांजा बरामद किया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे थाना में पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से कुछ लोग गांजा की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर कार चालक भागने लगा। पुलिस ने उनका पीछा किया और गोलमुरी गोलचक्कर पर उन्हें धर दबोचा। कार की तलाशी लेने पर उसमें दो किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था तथा उसे कहां सप्लाई करने वाले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...