सीतारामडेरा छेड़खानी मामले में कार की पहचान, बारीडीह में पुलिस की दबिश
जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर।सीतारामडेरा मोड़ के पास युवती को टक्कर मारने और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने कार की पहचान कर ली है। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने बारीडीह इलाके में दबिश भी दी है। हालांकि, घटना में शामिल युवक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं。
पुलिस की कार्रवाई पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए कार नंबर के आधार पर वाहन मालिक और आरोपियों की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बारीडीह इलाके में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी युवक वहां नहीं मिले। पुलिस अब उनके मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश में जुटी है। घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी थी।
घटना का विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.