जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर में हुए शेखर सांडिल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। वारदात में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश और आपसी विवाद बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल सिंह की बहन को मृतक शेखर सांडिल ने अपशब्द कहे थे। इससे नाराज होकर उसने बदला लेने की ठानी और उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सबसे पहले राहुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बाद में उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर संजय पाल (19) और संतोष कर्माकार उर्फ खुड़ा (33) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्तौल और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। राहुल सिंह और संतोष कर्माकार का पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.