जमशेदपुर, फरवरी 28 -- सीतारामडेरा स्थित उरांव समाज भवन में रविवार, 1 मार्च को आदिवासी उरांव समाज समिति का महत्वपूर्ण चुनाव संपन्न होगा। समाज के नए नेतृत्व को चुनने के लिए होने वाली इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस बार विभिन्न पदों के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिनके भाग्य का फैसला कल समाज के मतदाताओं द्वारा किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसमें शालु लकड़ा, बादल मिंज और सुखराम लकड़ा अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं सचिव पद के लिए संतोष लकड़ा एकमात्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद हेतु रामू तिर्की और लखिंदर लकड़ा के बीच सीधा मुकाबला होगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी जो शाम 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.