जमशेदपुर, मार्च 1 -- सीतारामडेरा स्थित उरांव समाज भवन में रविवार को आदिवासी उरांव समाज समिति का महत्वपूर्ण चुनाव होगा। समाज के नए नेतृत्व को चुनने के लिए होने वाली इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार विभिन्न पदों के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिनके भाग्य का फैसला मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसमें शालु लकड़ा, बादल मिंज और सुखराम लकड़ा अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं, सचिव पद के लिए संतोष लकड़ा एकमात्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर रामू तिर्की और लखिंदर लकड़ा के बीच सीधा मुकाबला होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। मतदान संपन्न ह...