मोतिहारी, मार्च 22 -- घोड़ासहन,निप्र। ढाका-घोड़ासहन सड़क पर बलान चौक के निकट वाहन जांच के क्रम में पुलिस के द्वारा चोरी के बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नम्बर व चेसिस नम्बर की जांच एचएचडी मशीन से करने पर बाइक चोरी की निकली। इस चोरी को लेकर सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाने में 2021 में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बाइक के साथ पकड़े गये युवक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शेखौना ग्राम निवासी शेख सरफुल्लाह के पुत्र अब्दुल मालिक के रूप में की गयी है। अब्दुल मालिक हत्या के प्रयास के मामले का फरार अभियुक्त है जो 2025 से ही घोड़ासहन पुलिस के लिए वांछित है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.