ज्ञानी रंजन, मई 9 -- Bihar News Today: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में मातम और भारी तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अशोगी गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो वर्षीय मासूम बच्चे को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उन्होंने बेकाबू स्कॉर्पियो को बीच सड़क पर ही आग के हवाले कर दिया।खेलते हुए मासूम की गई जान मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा अशोगी के उत्तरी क्षेत्र में हुआ। अशोगी गांव निवासी अजीत स्वर्णकार का 2 वर्षीय बेटा मिहिर घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वहां से गुजरी और उसने मासूम मिहिर को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.