सीतामढ़ी से गयाजी के लिए नमो भारत ट्रेन चलाने की मांग
सीतामढ़ी, मई 30 -- सीतामढ़ी। माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी को मोक्ष नगरी गया से सीधी रेल सेवा के माध्यम से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ, सीतामढ़ी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र भेजकर सीतामढ़ी से गया जी के लिए नमो भारत रैपिड वातानुकूलित आधुनिक ट्रेन के दैनिक परिचालन की मांग की है। कैट एवं रेलयात्री संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका तथा कैट के सचिव आलोक कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। जहां सीतामढ़ी माता सीता की प्राकट्य स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। गयाजी पवित्र स्थल है जहां सीता द्वारा राजा दशरथ का पिंडदान किए जाने की मान्यता है। दोनों धार्मिक स्थलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.