सीतामढ़ी से अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी! अश्विनी वैष्णव से मिलकर क्या बोले सम्राट चौधरी?
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- बिहार में स्थित मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से उत्तर प्रदेश में भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि रेल मंत्री से सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया है। इसके अलावा दिवाली और छठ पूजा के मौके पर पिछले साल की तरह इस बार भी स्पेशल ट्रेनें चलाने को लेकर बात की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली दौरे के तहत मंगलवार शाम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बिहार में रेलवे की परियोजनाओं और सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। रेल मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.