नवादा, दिसम्बर 10 -- नवादा/मेसकौर, हिसं/निप्र। नवादा की लोक संस्कृति, लोक आस्था और धार्मिक सद्भाव को समर्पित ऐतिहासिक सीतामढ़ी मेला महोत्सव अपने सात दिवसीय आयोजन के छठे दिन भी पूरी भव्यता और उत्साह के साथ जारी है। पवित्र स्थल पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जो इसे सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक उदाहरण बना रहा है। मंगलवार की सुबह से ही माता जानकी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ मां सीता के चरणों में नमन कर रहे हैं। हालांकि मंगलवार के तीसरे पहर मेले के ढलान की आहट भी दिखने लगी है। जो भीड़ सुबह दिख रही थी, वह तीसरे पहर के बाद से नहीं दिख पा रही थी। हालांकि मेले की रवानगी में कोई कमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.