सीतामढ़ी में 11 साल की रेप पीड़िता के घर तोड़फोड़ और आगजनी, आरोपी की मौत की अफवाह पर बवाल
सक्षम वर्मा, मई 14 -- बिहार के सीतामढ़ी शहर में 11 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की मौत की अफवाह फैलने के बाद जमकर बवाल काटा गया। आरोपी पक्ष ने गुरुवार दोपहर में अचानक रेप पीड़िता के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने पीड़िता के घर पर तोड़फोड़ कर लूटपाट कर दी। इसके बाद पीड़िता के नानी घर में घुसकर तोड़फोड़ कर मामा की दुकान में आग लगा दी गई। पीड़िता के परिजन का आरोप है कि घर में रखी बेटी की शादी के लिए नकदी और जेवरात भी उपद्रवी लूटकर ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़िता एवं उसके रिश्तेदारों के घरों पर रोड़ेबाजी भी की। इससे मोहल्ले में दहशत का आलम रहा। हमले के दौरान पीड़ित परिवार के अधिकांश सदस्य सदर अस्पताल में पीड़िता के पास मौजूद थे। बाकी जो घर पर थे वे भागकर नगर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.