सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- सीतामढ़ी। नागरिक मंच ने प्रस्तावित सीता विश्वविद्यालय की स्थापना सीतामढ़ी में करने की मांग की है। नागरिक मंच ने सोमवार को बैठक कर मंच के संयोजक डॉ. ब्रजेश शर्मा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सीता विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए सीतामढ़ी उपयुक्त स्थान है। सीतामढ़ी में इस तरह के विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पहले से मांग की जाती रही है। राज्य के उत्तरी हिस्से में एक राज्य विश्वविद्यालय होना जरूरी है। सीतामढ़ी में कोई विश्वविद्यालय नहीं है, जबकि पटना में पहले से ही कई विश्वविद्यालय स्थापित हैं। राज्य के समेकित विकास के लिए सभी हिस्सों में संस्थाओं का होना जरूरी है। सीतामढ़ी जैसी उपेक्षित जगह पर इस विश्वविद्यालय की स्थापना एक सही कदम हो सकता है। वक्तव्य के हस्ताक्षरी सामाजिक कार्यकर्ताओं में नागेंद्र प...