संवाद सूत्र, मई 20 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रेम प्रसंग में बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बलिगढ़ रेलवे गुमटी के पास मंगलवार की देर रात को हुई। मृत युवक की पहचान देवनाबुजुर्ग पंचायत के वार्ड 02 निवासी गनोर पासवान के 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। छात्र अपनी बुलेट बाइक से मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के धड़हरवा गांव जा रहा था। इसी बीच रेलवे गुमटी के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते एसपी अमित रंजन, सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह और रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद दल-बल के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी किए गए सभी चार...