सीतामढ़ी में खुला बिहार का पहला मछली प्रजनन बैंक, रोजगार भी बढ़ेगा; हैचरी संचालकों को क्या फायदा
पटना, अगस्त 9 -- बिहार का पहला मछली प्रजनन बैंक सीतामढ़ी में खुला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका उद्घाटन किया है। सीएम ने कहा है कि इससे रोजगार भी बढ़ेगा और हैचरी संचालकों को फायदा भी होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सीतामढ़ी के बखरी में बने बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का शुभारंभ किया। राज्य में अब पहली बार फिश ब्रूड का उत्पादन और उन्नत मत्स्य बीज का वितरण शुरू होगा। इसके साथ ही सीतामढ़ी में 76.60 करोड़ की लागत से बनने वाले मिल्क पाउडर संयंत्र का भी कार्यारंभ किया। फिश ब्रूड का उत्पादन शुरू हो जाने से हैचरी संचालकों को राज्य में सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण प्रजनक मछली बीज उपलब्ध हो सकेगा।रोगमुक्त मछली बीज तैयार होगा इसका निर्माण 10.92 करोड़ की लागत से किया गया है। 40 एकड़ में फैले इस ब्रूड बैंक में आधुनिक वैज्ञानिक तरीके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.