नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- बिहार के सीतामढ़ी में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से पूरा इलाका शर्मसार हो गया है। बाजपट्टी और नगर थाना क्षेत्र के सिमान पर गुरुवार की देर शाम इस वारदात को अंजाम दिया गया। तीन युवकों ने इलाज कराने सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंची लड़की के साथ बारी बारी से रेप किया और हालत गंभीर होने पर छोड़कर फरार हो गए। एसपी के आदेश पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की स्थिति गंभीर है। सदर अस्पताल में लड़की का इलाज कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी के इलाज के सिलसिले में सीतामढ़ी अस्पताल आई हुई थी। इसी दौरान बच्ची भटक कर भासर पिकेट की ओर चली गई, जहां पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने...