सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर ट्रैक दोहरीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर ट्रैक दोहरीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व मध्य रेल के उप मुख्य अभियंता निर्माण के भू-अर्जन के प्रस्ताव पर समाहर्ता, मुजफ्फरपुर ने इसका आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार परियोजना के लिए रेलवे विशेष अधिनियम के तहत धारा-20ए की प्रारंभिक अधिसूचना प्रकाशित करने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव को जांचोपरांत भूमि राशि पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी ट्रैक दोहरीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 50 किलोमीटर लंबे रेलखंड से होगा बड़ा फायदाभूमि अधिग्रहण की जानकारी प्रस्ताव के मुताबिक, जिले से कुल चार मौजा में जमीन ली जाएगी। इसमें बोचहां अंचल के झपहां मौजा, औराई अंचल के मौजा-घरहरवा उर्फ परी धरहरवा, मीनापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.