सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- पटना। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2026 में बिहार ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है। सीतामढ़ी जिले की महुआवा ग्राम पंचायत को क्लाइमेट एक्शन स्पेशल पंचायत अवार्ड (सीएएसपीए) के लिए चयनित किया गया है। यह चयन मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। पुरस्कार के लिए तीन श्रेणियों में क्लाइमेट एक्शन, आत्मनिर्भर पंचायत और पंचायत क्षमता निर्माण शामिल हैं। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस पुरस्कार के लिए देशभर से पंचायतों का चयन किया गया है, जिनका मूल्यांकन नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन की दिशा में किये गये प्रयासों के आधार पर किया गया। पुरस्कार के अंतिम चयन से पहले चयनित पंचायतों का फील्ड वेरिफिकेशन किया जा रहा है। मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.