पटना, नवम्बर 28 -- बिहार की रेल परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी। केन्द्र ने इस संबंध में बिहार को आश्वस्त किया है। रेल परियोजनाओं को लेकर सूबे के योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की थी। रेलमंत्री ने बिहार को हरसंभव मदद का भी भरोसा जताया है। सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली वाया सुरसंड रेल परियोजना के साथ-साथ ललितग्राम-वीरपुर रेल परियोजना पर भी काम प्रारंभ करने का आश्वासन मिला है। इस समय बिहार में 86 हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसके तहत 4663 किमी की 52 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें कई परियोजनाएं निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। हालांकि, केन्द्र सरकार की ओर से की गयी कई घोषणाओं पर अभी काम प्रारंभ नहीं हो पाया है। सूबे की रेल परियोजनाओं पर अबतक 30 हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.