सीतामढ़ी, मार्च 12 -- सीतामढ़ी। जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाव के लिए बुधवार को श्रीसीतामढ़ी गौशाला परिसर में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गौशाला के मंत्री राजीव कुमार उर्फ गुड्डु तथा टी.वी.ओ. मो. सीतामढ़ी डॉ. रजनीश लाल ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सूरज कुमार सहित कई टीकाकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। टीकाकरण के दौरान पशुपालकों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रेम कुमार झा ने बताया कि यह टीका चार माह से अधिक उम्र के गाय एवं भैंस प्रजाति के पशुओं को लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। जिससे पारदर्शिता बनी रहे और पशुओं का सही रिकॉर्ड तैयार हो सक...