सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- सीतामढ़ी,। जिले के एथलीटों ने तृतीय राज्यस्तरीय कैडेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। पूर्वी चंपारण के सुगौली में 28 से 30 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में सीतामढ़ी के खिलाड़ियों ने कुल 5 पदक पर कब्जा कर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल महकमे में खुशी का माहौल है। जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश कुमार यादव ने बताया कि अंडर-11 में 25 किलोग्राम वर्ग प्रतियोगिता में जिले के 10 वर्षीय अर्णव कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर 47 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इतनी कम उम्र में उनका यह प्रदर्शन अन्य एथलीटों के लिए प्रेरणादायक रहा। वही, प्लस 40 किलोग्राम वर्ग में परीनेती परी ने रजत पदक हासिल किया। इसी तरह, अंडर-13 वर्ग के 50 किलोग्राम वर्...