सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की मुहिम रंग लाती दिख रही है। लगातार चल रहे जांच, इलाज और जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप अब तक 76 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। इस उपलब्धि से न केवल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर विश्वास बढ़ा है, बल्कि शेष क्षेत्रों में भी अभियान को गति मिली है। सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, समय पर जांच और नियमित उपचार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ने से अब टीबी के लक्षण दिखने पर लोग स्वयं जांच के लिए आगे आ रहे हैं। विभाग का लक्ष्य जल्द से जल्द पूरे जिले को टीबी मुक्त बनाना है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जेड जावेद ने बताया कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। सही समय पर जांच, नियमित दवा और संतुलित पोषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.