सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सीतामढ़ी। जानकी नवमीं के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्माणाधिन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम अब 'मां सीता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' होगा। उन्होंने यह घोषणा जानकी नवमी के अवसर पर पुनौरा धाम में आयोजित सीतामढ़ी महोत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा के अस्पताल बनाने की घोषणा की थी और यह अस्पताल बन भी रहा है। वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डुमरा के मुरादपुर 25 एकड़ भूमि पर 665 करोड़ रुपये की लागत से 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज व 500 बेड वाले आधुनिक अस्पताल बनाने...