सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सीतामढ़ी। बेला थाना क्षेत्र में एसटीएफ और पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नशीली दवाएं, अमेरिकी डॉलर के साथ दो महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो नेपाली बदमाश भी शामिल है। पकड़े गए धंधेबाजों में बेला थाने के सिरसिया निवासी अमृता कुमारी, पुष्पा देवी, अरुण कुमार और नेपाल के महोतरी जिले के रामगोपालपुर निवासी विकास यादव व विजय यादव शामिल हैं। हालांकि, नशे के बड़े नेटवर्क का सरगना विजय महतो भाग निकला।जानकारी के अनुसार बेला पुलिस को एसटीएफ ने सूचना दी कि सिरसिया गांव के विजय महतो के घर से नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार हो रहा है। इसपर पुलिस टीम ने शुक्रवार को एसटीएफ के साथ छापेमारी की। तलाशी के दौरान 17,838 नशीला टैबलेट, 754 बोतल प्रतिबंध...