सीतामढ़ी, मार्च 8 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाने के सिरा गांव में प्रेम-प्रसंग में घर में घुसकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। बीच-बचाव करने आई मां व बहन की भी बेरहमी से पिटाई की गई। मां व बहन को शनिवार सुबह गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक राजू कुमार (23) सिरा गांव के बैद्यनाथ साह का पुत्र था। मां निर्मला देवी ने डुमरा प्रखंड की विशनपुर पंचायत के सरपंच राजीव राय समेत आठ पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, युवक की मौत के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-वन राजीव कुमार सिंह, डुमरा थानेदार मुकेश कुमार सिंह, नगर थानेदार विनय प्रताप सिंह, यातायात थानेदार प्रशांत कुमार बड़ी संख्या में पुलिस के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.