हरदोई, मार्च 8 -- टड़ियावां, संवाददाता। हरदोई से सीतापुर हाईवे मार्ग पर सफर करना किसी खतरे से नहीं कम नहीं है। इस हाईवे मार्ग पर करीब डेढ़ सौ मीटर के सड़क किनारे में अनगिनत कई फिट गहरे गड्ढे हो गए हैं। हरदोई-सीतापुर हाईवे मार्ग पर इटौली पुल तिराहा से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर मार्ग का किनारा दोनों तरफ में अनगिनत कई फिट गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में राहगीरों के लिए इस मार्ग पर सफर करना किसी खतरे से कम नहीं है। ऐसे में कब कोई अनहोनी हो जाए, इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इटौली तिराहा के दुकानदार अखिल श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह, तोताराम, सोनेलाल आदि ने कहा कि हाईवे किनारे काफी बड़े गड्ढों में कई बार जाने-अनजाने में चार पहिया व दो पहिया वाहन चालक हादसे के शिकार हो चुके हैं। उसके बावजूद इन गड्ढों को मरम्मत नहीं करवाई जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.