सीतापुर से लापता छात्रा का 12 दिन बाद लखनऊ में मिला कंकाल, सहेली का भाई हिरासत में
संवाददाता, जून 6 -- UP Crime News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र से 12 दिन से लापता बीएससी छात्रा का कंकाल शनिवार को लखनऊ बीकेटी के महिपतपुर स्थित जंगल में मिला। शव जानवर खा गए। शव की पहचान पास में पड़े छात्रा के कपड़े और चप्पल से हुई। संदना पुलिस, छात्रा की सहेली के भाई की निशानदेही पर मौके पर पहुंची। बेटी का कंकाल देख परिवार वालों के होश उड़ गए। छात्रा के पिता का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के तीन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। तंग आकर परिवार वाले एक जून से ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए थे। तब जाकर पुलिस हरकत में आई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की होती तो शायद उनकी बेटी जिंदा होती। संदना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.